थाने में ट्रैक्टर की जब्ती बनाने डाल रहे थे किसानों पर दबाव: मोर्चा अध्यक्ष अनिल

भास्कर न्यूज| महासमुंद 21 दिन से तुमगांव थाना में रखी गई खैरझिटी के किसान पुनऊ सिन्हा के ट्रैक्टर को पुलिस ने किसान को शुक्रवार को लौटा दिया। करणी कृपा प्लांट बंद कराने के विरोध में बीते 28 फरवरी को किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली थी। किसान कलेक्टर से मुलाकात करने महासमुंद आ रहे थे। इस दौरान तुमगांव टीआई ने ट्रैक्टर को खींचकर ले गए थे। जिसे न्यायालय ने तुमगांव थानेदार हितेश जंघेल को ट्रैक्टर लौटाने आदेश जारी किया था। बावजूद ट्रैक्टर नहीं लौटाई गई थी। इससे नाराज किसानों ने दोबारा न्यायालय की शरण में पहुंच गए थे। न्यायालय ने टीआई को थाने के बाहर ले जाकर किसान को ट्रैक्टर सौंपने कहा था। साथ ही जमकर फटकार लगाई। जहां शुक्रवार को किसान थाने के बाहर पुलिस ने किसान को ट्रैक्टर को थाने के बाहर ले जाकर सौंपा। इस दौरान किसानों ने पुलिस के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। और करणी कृपा को बंद कराने को लेकर जमकर नारेबाजी भी की। साथ ही विरोध में पटाखे भी फोड़े। इस मौके पर परसराम ध्रुव,नाथूराम सिन्हा,धर्मेंद्र यादव,टिकेलाल जलक्षत्रि,संतोष यादव,छबि पटेल कुंजराम चेलक, जयसिंग पटेल,शिव कुमार टंडन, चूड़ामणी पटेल,गणपति पटेल,गोपाल साहू मौजूद थे। छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे ने बताया कि करणी कृपा प्लांट के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगी। कंपनी बंद कराने के बाद आंदोलन खत्म होगा। करणी कृपा प्लांट से निकलने वाले धुएं से 28 गांव के सैकड़ों ग्रामीण परेशान है। बृजबिहारी साहू,अशोक कश्यप,छन्नू साहू, नंदकुमार साहू,दशरथ सिन्हा, हेमसागर पटेल,डेविड चंद्राकर, लीलाधर पटेल,उदय चंद्राकर उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *