अमृतसर| थाना गेट हकीमां की पुलिस ने दड़ा सट्टा खेलने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 13 हजार 50 रुपए और एक पैड बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बंगला बस्ती निवासी श्याम सुंदर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वीरवार को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी लोगों को पैसों का लालच देकर दड़ा सट्टा खेलने को कहता है। पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए रेड करके आरोपी को काबू किया। अमृतसर| थाना ए-डिवीजन की पुलिस ने चोरी के बाइक सहित 2 युवकों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मजीठा रोड निवासी चिराग और वरूण कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वीरवार को गश्त के दौरान बाइक सवार 2 युवकों को रोका गया। आरोपियों से बाइक के कागजात दिखाने को कहा तो वह नहीं दिखा पाए। सख्ती से पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि बाइक चोरी की है।


