दतिया नपा कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं:आर्थिक संकट के चलते हड़ताल पर जाने की चेतावनी

नगर पालिका परिषद दतिया में कर्मचारियों का वेतन दो माह से बकाया होने के चलते कर्मचारियों ने हड़ताल की चेतावनी दी है। गुरुवार को कर्मचारियों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी नागेंद्र सिंह गुर्जर को को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि अक्टूबर 2025 का वेतन 16 अक्टूबर को दीपावली के त्योहार पर ही प्राप्त हुआ था, जो त्योहारी खर्च और बैंक की किस्तों में समाप्त हो गया। उसके बाद अक्टूबर और नवंबर 2025 का वेतन अब तक नहीं दिया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि बैंक की किस्त न भर पाने के कारण ब्याज बढ़ रहा है और घर-परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों का आरोप है कि वेतन भुगतान में लगातार देरी और वित्तीय व्यवस्थाओं की लापरवाही से उनका जीवन संकट में है। नगर पालिका परिषद के वित्तीय संकट और वेतन भुगतान की अनियमितताओं के कारण कर्मचारियों का धैर्य खत्म हो चुका है। ज्ञापन में कर्मचारी यह भी बताते हैं कि बच्चों की स्कूल फीस जमा करने में दिक्कत हो रही है, जिससे बच्चे नियमित रूप से स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर दो माह का बकाया वेतन अगले तीन दिनों में भुगतान नहीं किया गया, तो वे समस्त कर्मचारी हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगे। कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन पर डालते हुए कहा कि किसी भी व्यवधान की पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी। सीएमओ गुर्जर ने कर्मचारियों को वेतन जल्द से जल्द दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *