दतिया में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बर्खास्त:लापरवाही पर प्रशासन की कार्रवाई, दूसरी को नोटिस जारी

दतिया में आंगनबाड़ी केंद्रों पर जिम्मेदारियों को लेकर बरती जा रही लापरवाही पर प्रशासन ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। कलेक्टर स्वप्निल वानखेडे के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने दतिया ग्रामीण-2 परियोजना के अंतर्गत विजयपुर, बरगांय और रैपुरा आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सामने आई गंभीर खामियों के बाद विभाग ने एक कार्यकर्ता को बर्खास्त कर दिया, जबकि दूसरी को कारण बताओ नोटिस थमा दिया गया है। जानकारी के अनुसार, परियोजना अधिकारी विजय कुमार पांडौरिया द्वारा किए गए निरीक्षण में आंगनबाड़ी केंद्र विजयपुर की कार्यकर्ता कांति कुशवाहा बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिलीं। बताया गया कि, वह पूर्व में भी लगातार लापरवाही और अनुपस्थिति को दोहराती रही। विभाग ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए उनकी सेवा समाप्त कर दी। वहीं रैपुरा केंद्र में कार्य में लापरवाही पर संबंधित कार्यकर्ता को नोटिस जारी कर तीन दिवस में जवाब मांगा गया है। विभाग ने स्पष्ट कहा है कि पोषण, स्वास्थ्य और देखभाल से जुड़े संवेदनशील कार्यों में किसी भी प्रकार का ढीलापन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *