दतिया में दो कारों की भिड़ंत से तीन घायल:प्रधान आरक्षक पर नशे में वाहन चलाने का आरोप

दतिया में सिविल लाइन थाना अंतर्गत सेवढ़ा चुंगी के पास चिरई टोर माता मंदिर के पास रविवार दोपहर दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस लाइन में पदस्थ प्रधान आरक्षक 122 संजीव शर्मा स्विफ्ट कार से जिला अस्पताल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी स्विफ्ट कार, जिसमें महेश झा पिता किशोरी शरण और कृष्ण कांत झा पिता कलेश झा निवासी गांधी रोड तिगलिया, जो सोनागिर से वापस शहर की ओर लौट रहे थे। दोनों कारों की टक्कर हो गई। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि प्रधान आरक्षक संजीव शर्मा नशे की हालत में वाहन चला रहे थे, जिसके चलते यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कराया गया, जिससे यातायात बहाल हो सका। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *