दतिया में पूर्व सरपंचों की बकाया राशि वसूली शुरू:12 को जेल वारंट जारी, जमा नहीं करने पर कार्रवाई संभव

दतिया जिले की कई ग्राम पंचायतों में पूर्व सरपंचों ने विकास कार्य नहीं कराए, लेकिन पंचायत खातों से लाखों रुपए निकाले। प्रशासन ने अब बकाया राशि वसूलने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अक्षय तेम्रवाल ने पूर्व सरपंचों के खिलाफ जेल वारंट जारी किए। एसपी के निर्देशन में थानों ने वारंट तामील करना शुरू कर दिया है। कई पूर्व सरपंचों पर बकाया राशि दतिया, भांडेर और सेवढ़ा की ग्राम पंचायतों में कई पूर्व सरपंचों पर विकास कार्यों से जुड़े लाखों रुपए बकाया हैं। राशि आंगनवाड़ी भवन, सामुदायिक भवन, इंटरलॉक सड़क, हाट बाजार, रसोई शेड और अतिरिक्त कक्ष निर्माण जैसे कामों की है। थाना बसई ने ग्राम पंचायत सतलोन के पूर्व सरपंच थोवन सिंह अहिरवार को गिरफ्तार कर जिला जेल दतिया में रखा। इसके बाद आंगनवाड़ी भवन निर्माण से जुड़े 1,31,000 रुपए जिला पंचायत दतिया के बैंक खाते में जमा कराए गए। बाकी पूर्व सरपंचों के खिलाफ कार्रवाई जारी जिला पंचायत अधिकारियों ने बताया कि बाकी पूर्व सरपंचों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई लगातार जारी है। सभी नोटिस तामील किए जा रहे हैं और बकाया राशि वसूली सुनिश्चित की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *