दतिया में वाहन की टक्कर से युवक की मौत:ससुराल से वापस लौटते समय मैंथाना पहूज के पास हुआ हादसा

दतिया के पण्डोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव मैंथाना पहूज के मोड़ के पास सोमवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक ससुराल से वापस लौट रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मंगलवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बिना बताए ससुराल गया था युवक मृतक उत्तर प्रदेश के मोठ कस्बा का रहने वाला था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि आशीष रविवार रात बिना किसी को जानकारी दिए अपनी ससुराल गांव मैंथाना पहूज गया था। वहां से सोमवार रात वह बाइक से वापस लौट रहा था। सोमवार रात पहूज मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आशीष सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल हादसे के बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने घायल युवक को तुरंत भांडेर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पण्डोखर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की। मंगलवार को हुआ पोस्टमार्टम मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया, जिससे वे अंतिम संस्कार कर सकें। परिजनों के अनुसार आशीष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी। घटना के समय उसकी पत्नी मायके में थी। घर में पसरा मातम युवक की असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। माता-पिता और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, ताकि हादसे के जिम्मेदार वाहन और चालक का पता लगाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *