दमोह जिले के झापन क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 15 (सागर-जबलपुर मार्ग) पर सेहरी ढाबा के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक बाइक बजाज सीटी 100 (MP 34 ML 0103) पर सवार सेहरी निवासी 18 वर्षीय अनिल (पिता कमलेश आदिवासी) और दूसरी बिना नंबर की साइन 125 बाइक पर सवार झापन निवासी 23 वर्षीय रामू (पिता कोमल यादव) थे। ढाबा संचालक केशव साहू ने बताया कि हादसे के बाद मैंने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचित किया। हालांकि, एंबुलेंस के आने में देरी को देखते हुए मैंने अपने निजी वाहन से दोनों घायलों को तेंदूखेड़ा अस्पताल पहुंचाया। दोनों युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।


