दहेज की मांग को लेकर मारपीट, पति पर केस

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना अजनाला पुलिस ने महिला के साथ दहेज की मांग, मारपीट और घर से निकालने के आरोप में पति के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। आरोपी की पहचान लुकेश कुमार निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में रजिया निवासी शिव मंदिर के पास, अजनाला ने बताया कि उसकी शादी के बाद से ही पति की ओर से उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। पति लुकेश कुमार उससे अतिरिक्त दहेज की मांग करता था। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ कई बार मारपीट की गई और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। हालात इतने बिगड़ गए कि आरोपी ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *