दिनदहाड़े महिला से 20 हजार रुपए से भरा बैग लूटा:बाइक सवार बदमाश फरार, मऊगंज में बैंक से पैसे निकालकर वापस आ रही थी महिला

मऊगंज के नईगढ़ी में दिनदहाड़े एक महिला से बैग लूट लिया गया। बाइक सवार दो बदमाशों ने बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रही महिला को निशाना बनाया। बैग में 20 हजार रुपए नकद, एटीएम कार्ड और बैंक पासबुक सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। घटना गुरुवार दोपहर 12.30 बजे की है। घटना के बाद पीड़िता ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। महिला ने बैंक से निकाले 20 हजार रुपए जानकारी के अनुसार, शिवराजपुर निवासी सीता साकेत (45) बुधवार को यूनियन बैंक की नईगढ़ी शाखा गई थीं। उन्होंने बैंक से करीब 20 हजार रुपए निकाले थे। जब वह पैसे लेकर घर लौट रही थीं और डीपीएस स्कूल के पास पहुंचीं, तभी पीछे से तेज रफ्तार बाइक पर आए दो युवकों ने उनके हाथ से बैग छीन लिया। बैग छीनकर बदमाश तेजी से बाइक पर फरार हो गए पीड़िता सीता साकेत ने शोर मचाकर राहगीरों से मदद मांगी, लेकिन बदमाश तेजी से बाइक पर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। महिला को तत्काल थाने ले जाया गया, जहां उन्होंने पुलिस को पूरी वारदात की जानकारी दी। बैंक से ही महिला का पीछा करने की आशंका शिकायत मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। बदमाशों के फरार होने के संभावित रास्तों पर लगे थानों को तुरंत अलर्ट कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि बदमाश बैंक से ही महिला का पीछा कर रहे थे और सुनसान जगह देखकर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। संदिग्ध बाइक और युवकों की पहचान के लिए तकनीकी टीम भी सक्रिय है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि महिला का बैग लूटने वाले दोनों आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे और इस वारदात का खुलासा किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *