पेट्रोल पंप मैनेजर ने किया 7 लाख रुपये का गबन:धार में 16 साल से कर रहा था काम, संचालक को व्हाट्सऐप मैसेज भेजकर फरार

धार जिले के नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अनारद स्थित विनायक फिलिंग स्टेशन में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां पर पिछले 16 साल से काम कर रहा मैनेजर करीब 7 लाख रुपये का गबन कर फरार हो गया। पंप संचालक ने इसकी शिकायत थाने में की, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मैनेजर कृष्णा पिता सुरजलाल लववंशी कई महीनों से रोज की आय में थोड़ा-थोड़ा पैसा हड़प रहा था। 2 दिसंबर को वह अचानक ड्यूटी पर नहीं पहुंचा और फोन भी बंद मिला। इससे संदेह होने पर संचालक ने हिसाब जांचा तो 7 लाख रुपये कम पाए गए। इसके बाद संचालक थाने पहुंचा। व्हाट्सऐप पर मैसेज करने के बाद हुआ फरार संचालक ने पुलिस को बताया कि घटना से एक दिन पहले 1 दिसंबर को कृष्णा ने फोन पर बताया था कि वह कर्ज में है और मानसिक तनाव में है। उसने अगले दिन बात करने की बात कही थी, लेकिन वह पंप पर नहीं लौटा। इसके बाद उसके नंबर से व्हाट्सऐप संदेश आया कि वह घर छोड़कर जा रहा है। नौगांव थाना प्रभारी हिरुसिंह रावत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है और पुलिस टीम जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *