भास्कर न्यूज | जांजगीर प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने 22 अप्रैल को आदेश जारी कर प्रदेश के सभी सरकारी, अनुदान प्राप्त, गैर-अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों में 25 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। यह फैसला छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि गर्मी के बुरे असर से बच्चों को बचाया जा सके। इस आदेश का पालन करते हुए सभी स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, यह आदेश केवल विद्यार्थियों के लिए लागू होगा, शिक्षकों के लिए नहीं। विभागीय समसंख्यक आदेश की अन्य सभी शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी। आदेश का पालन सभी स्कूलों में जरूरी किया गया है।


