पाकिस्तान व आतंकवाद पुतला जला युकांइयों ने विरोध किया

भास्कर न्यूज | जांजगीर-चाम्पा कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों के कायराना हमले में हुए 27 बेकसूर नागरिकों की मौत के विरोध में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस शर्मा के संयोजकत्व में नगर के कचहरी चौक पर पाकिस्तान और आतंकवाद के पुतले का दहन किया। आक्रोशित युकांइयों ने कहा कि हम अमन चाहते हैं लेकिन पहले बदला लो, बस बहुत हो गया अब कोई रिएक्शन नहीं पाकिस्तान पर एक्शन चाहिए, पहलगाम नहीं भूलेंगे, निर्दोषों के खून के हर कतरे का हिसाब होगा जैसे गगनचुंबी नारे लगाए। पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में निर्दोष लोगों की दुखद मौत से पूरे देश में गहरा सदमा लगा है, लोग दुखी हैं। कांग्रेसजनों ने इस जघन्य और कायरतापूर्ण कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए शोक संतृप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं के लिए प्रार्थना करते हुए आश्वस्त किया कि इस त्रासदी की इस घड़ी में पूरा देश उन परिवारों के साथ खड़ा है। इस दौरान प्रमुख रूप से जिले के इंका नेता गुलजार सिंह, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैगवार, प्रदेश कांग्रेस सचिव हर प्रसाद साहू, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विवेक सिसोदिया व रफीक सिद्दिकी, रफीक खान, महामंत्री अजीत सिंह राणा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा राजू शर्मा, संयुक्त महामंत्री हेमलता राठौर, जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष देवकुमार पाण्डेय, मीडिया प्रभारी परमेश्वर निर्मले, पवन कश्यप, अनिल राठौर, पार्षदगण विष्णु यादव, अरमान खान, देवराजसिंह चंदेल, रक्षाधीरज सिंह बैस, रेखा सोनवान, जगदीश्वरी रवि सूर्यवंशी, अक्षय टेकाम, विजय बंटी अग्रवाल, विधानसभा अध्यक्ष पंकज शुक्ला, राजा सिद्दिकी सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *