दिन में तेज गर्मी, रात में ठंड…4 डिग्री चढे़गा पारा:3 दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ेगा; 35 डिग्री के साथ जगदलपुर सबसे गर्म

छत्तीसगढ़ में दिन में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ रही है, जबकि रात में हल्की ठंड बनी हुई है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। रविवार को 35.5 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ जगदलपुर सबसे गर्म रहा। वहीं 9.1 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। रायपुर, बिलासपुर संभाग में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। वहीं बिलासपुर, दुर्ग संभाग के जिलों में रात का तापमान बढ़ा है। मौसम विभाग के मुताबिक हवा की दिशा बदलने से मौसम में बदलाव आया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों में दिन और रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। रायपुर में रात का पारा सामान्य से कम रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आज तापमान में बदलाव की संभावना है। रविवार को रात का पारा 16.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम था। दिन का तापमान 35 डिग्री रहा। यह औसत से 3.8 डिग्री ज्यादा था। आज दिन का तापमान 35 डिग्री और रात का तापमान 18 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। बिलासपुर में दिन-रात का पारा बढ़ा तेज धूप के कारण रविवार को दिन में गर्मी महसूस हुई, लेकिन देर रात से सुबह तक हल्की ठंड का एहसास हुआ। अधिकतम तापमान जो शनिवार को 32.4 डिग्री था वह बढ़कर 34.4 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा। रात का तापमान 14 डिग्री से बढ़कर 16.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दुर्ग में 3 डिग्री बढ़ा रात का पारा यहां रात का पारा सामान्य से 1 डिग्री कम है। शनिवार को दुर्ग में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री रहा जो तीन डिग्री बढ़कर 15.8 डिग्री रहा। हालांकि रात का तापमान अब भी सामान्य से 1 डिग्री कम है। ‎मौसम विभाग के मुताबिक मैदानी इलाके में दुर्ग सबसे ठंडा बना हुआ है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री कम मौसम में आए बदलाव के कारण कभी अचानक ठंड बढ़ जा रही है, तो कभी मौसम गर्म हो जा रहा है। इसका असर लोगों के सेहत पर भी पड़ रहा है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री रहा, जो औसत से करीब 3.5 डिग्री कम रहा। शनिवार को पारा 7.7 डिग्री था। अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक रहा। अगले 3 दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *