दिल्ली चुनाव को लेकर बोले बृजभूषण:कहा- लोक लुभावना नारे नुकसान करते हैं, दिल्ली सरकार हमेशा विवादों में रही

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान होने के बाद अब पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा एक बार फिर से बड़ा बयान दिया गया है। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अब दिल्ली की जनता को फैसला करना है देखिए दिल्ली देश का मुकुट है देश की राजधानी है। दिल्ली का शासन कैसे आदमी के हाथ में होना चाहिए आज जो 10 साल से अरविंद केजरीवाल की सरकार है वह हमेशा विवादों में ही रहती है। दिल्ली सरकार की सोच थोड़ा ऊपर होनी चाहिए, दुनिया में दिल्ली कैसे दिखाई पड़ रही है। सफाई के क्षेत्र में पढ़ाई के क्षेत्र में गंदगी के क्षेत्र में क्या हम तुलना कर सकते हैं। दुनिया के किसी भी राजधानी से अपनी तुलना कर सकते हैं, नहीं कर सकते हैं क्योंकि दिल्ली को केजरीवाल ने बर्बाद कर दिया है। लोक लुभावना नारे नुकसान करते हैं
लेकिन यह बात दिल्ली के जनता को सोचना चाहिए क्या जो अंदर कॉलोनी है, क्या उनके नाले नहीं दिखाई पड़ते हैं। लोगों को नालों के पास तरीके से लोग रहते हैं। कितनी गंदगी है यह दिल्ली को शोभा नहीं देती है और इसके लिए दिल्ली की जनता को सोचना पड़ेगा। और केजरीवाल को हटाना पड़ेगा यह लोक लुभावना नारे नुकसान करते हैं, ऐसे नारा देने वाले लोगों से बचना चाहिए। दरअसल कल भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। 5 फरवरी को दिल्ली में चुनाव होगा और 8 फरवरी को चुनावी परिणाम आएंगे इसके बाद दिल्ली में नई सरकार बनेगी। हालांकि अपने बयान के दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने इस बात का दवा नहीं किया की दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनेगी बल्कि वह आम आदमी पार्टी पर ही आरोप लगाते हुए नजर आए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *