बलरामपुर में चारों विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूची जारी:15 लाख 71 हजार 710 वोटर, 61 थर्ड जेंडर भी शामिल

बलरामपुर में चल रहे मतदाता सूची अद्यतन अभियान का कार्य पूर्ण हो गया है। जिला प्रशासन ने चारों विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 15 लाख 71 हजार 710 मतदाता शामिल किए गए हैं। इनमें 8 लाख 48 हजार 279 पुरुष, 7 लाख 23 हजार 370 महिलाएं और 61 थर्ड जेंडर शामिल हैं। हर विधानसभा क्षेत्र का ब्योरा कई महीनों से चल रहा था अभियान मतदाता सूची में नाम जोड़ने का अभियान 29 अक्टूबर से शुरू किया गया था। इस दौरान 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले और जिनके नाम सूची में दर्ज नहीं थे, उन्हें फार्म 6 भरकर जोड़ने का मौका दिया गया। इसके साथ ही साफ-सुथरी सूची तैयार करने के लिए फार्म 7 और 8 का भी इस्तेमाल किया गया। मुफ्त में उपलब्ध हैं सूची जिला निर्वाचन अधिकारी पवन अग्रवाल ने जानकारी दी कि मतदाता सूची अब जिला और तहसील कार्यालयों में उपलब्ध है। मतदाता इसे निशुल्क देख सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *