झारखंड के सभी पूर्व सैनिक, वीर नारी, शहीद परिवार एवं उनके आश्रितों के लिए 21 दिसंबर सुबह 9 बजे टाटीसिल्वे हेलीपैड दीपा टोली ग्राउंड में रैली का आयोजन जनरल ऑफिसर कमांडिंग हेडक्वार्टर 23 डिवीजन दीपा टोली आर्मी कैंट के द्वारा किया जा रहा है। रैली के दौरान कई सुविधाओं की व्यवस्था की गई है जिसमें, चिकित्सा शिविर, इसीएचएस से संबंधित जानकारी, भूमि एवं राजस्व समस्याओं से संबंधित निराकरण, मुख्य बैंकों के एक्सटेंशन काउंटर, पेंशन से संबंधित समस्याओं के बारे में समाधान, आधार में सुधार के लिए कार्यालय, सभी रेजीमेंट के रिकॉर्ड कार्यालय उनके समाधान, कैंटीन स्टोर डिपार्टमेंट का काउंटर, आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गेनाइजेशन का कार्यालय, जीवन बीमा की सुविधा एवं नाश्ता व भोजन का उत्तम प्रबंध सभी के लिए किया गया है। वेटरन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ झारखंड(पूर्व सैनिक संगठन) के प्रतिनिधि दल के अध्यक्ष मुकेश कुमार, सचिव एमपी सिन्हा, कोषाध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद एवं प्रवक्ता संजीत सिंह ने पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रितों से अपील कर कहा कि अधिक से अधिक संख्या में आकर ऐसे मौके का फायदा उठाएं।


