दुकान पर बैठे 31 साल के युवक की मौत:अचानक तबीयत खराब होने पर अस्पताल लेकर गए, 2 साल पहले शादी हुई थी

अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में जयपुर रोड चूंगी के पास ई-मित्र संचालक की दुबान पर बैठे-बैठे अचानक तबीयत बिगड़ी। जिसे तुरंत अस्पताल लेकर गए। जहां मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक से ई-मित्र संचालक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
मृतक पुष्पेंद्र सिंह के भाई ने बताया कि रोजाना की तरह पुष्पेंद्र रोजाना की तरह ई-मित्र की दुकान पर गया था। वहां अचानक ही तबीयत बिगड़ती गई। उसे चक्कर आए। तुरंत अस्पताल लेकर गए। लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अरावली विहार थाने के एएसआई शंकरलाल ने बताया कि युवक की अचानक तबीयत खराब हुई। उसकी मौत के बाद पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। प्रारंभिक तौर पर यही पता चला है कि अचानक मौत हो हुई। अब मौत के कारणों का बाद में पता चल सकेगा। परिजनों के अनुसार, पुष्पेंद्र सिंह जादौन के पिता भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं, जो वर्ष 2002 में आर्मी से रिटायर हुए थे। पुष्पेंद्र की करीब दो वर्ष पहले ही शादी हुई थी और उसकी एक छोटी बच्ची भी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *