दुगरी-जस्सियां में 107 घरों की जांच वीर चिकन पर 8.75 लाख जुर्माना

लुधियाना|पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पावरकॉम) की एनफोर्समेंट टीम ने डिप्टी चीफ इंजीनियर रमेश कौशल के निर्देशों पर दुगरी और जस्सियां क्षेत्रों में बड़ी छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी के मामलों में करीब 8.75 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया। यह पूरी कार्रवाई एनफोर्समेंट टीम के एक्सीयन दिलजीत सिंह और एक्सीयन अमनदीप सिंह की अगुवाई में की गई। पहले मामले में विभागीय टीम ने दुगरी क्षेत्र के वीर चिकन कॉर्नर पर दबिश दी। जांच के दौरान दुकान के संचालकों पर बिजली चोरी के आरोप सही पाए गए। पावरकॉम ने मामले में 8,50,000 रुपए का जुर्माना लगाया है। दूसरी बड़ी कार्रवाई नॉर्थ सब-डिवीजन अंतर्गत जस्सियां क्षेत्र में की गई। जालंधर बाईपास चौक के पास स्थित इस इलाके में टीम ने 107 रिहायशी स्थानों के बिजली मीटरों की गहन जांच की। टीम ने घरों के बाहर लगे मीटरों की रीडिंग, कनेक्शन और तकनीकी अनियमितताओं की जांच की। एक उपभोक्ता को टीम ने 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *