हत्या के 4 मामलों में बिहार का 25 हजार का ईनामी भगोड़ा लुधियाना से गिरफ्तार

लुधियाना/पटना| चार हत्या मामलों में वांछित 25 हजार का ईनामी अपराधी सुबोध राय को पटना पुलिस ने लुधियाना के टिब्बा थाना क्षेत्र के रमेशनगर से गिरफ्तार कर लिया। सुबोध दीघा थाना के इलाका निकटा दियारा का रहने वाला है और इसी साल जनवरी में मनेर इलाके में जमीन विवाद को लेकर हुई हत्या में नामजद है। 5 माह तक बिहार में ठिकाने बदलने के बाद सुबोध 6 महीने पहले लुधियाना पहुंचा। यहां भाई के छोटे होटल में काम करने लगा। पुलिस से बचने को उसने नाम और हुलिया भी बदला। लेकिन पुलिस के पास उसकी पुरानी फोटो और पुख्ता इनपुट मौजूद थे। 5 दिन पहले पटना पुलिस की स्पेशल सेल को सूचना मिली कि सुबोध लुधियाना में छिपा है। टीम तुरंत रवाना हुई। वीरवार रात दबिश देकर उसे पकड़ा। पुलिस उसे अपने साथ ट्रेन से पटना ले गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *