दुबई से मंगवाई आईडी, ऑनलाइन गेमिंग से ठगी, बैंक खाते ठगों को देते, पांच आरोपी पकड़े गए

सुखेर थाना पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग से ठगी करने और बैंक खातों को कमीशन के बदले ठगों को देने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनसे 9 मोबाइल जब्त किए। प्रशिक्षु डीएसपी जगदीश कुमार ने बताया कि मंगलवार रात को मीरानगर में मिक्सोरा रेस्टोरेंट एंड विला में ऑनलाइन गेमिंग के जरिए लोगों से ठगी करने की सूचना मिली। टीम ने रेस्टोरेंट पर दबिश देकर भीलवाड़ा हाल अहमदाबाद निवासी अरविंद कुमार गेलडा, चित्तौड़ के कपासन निवासी चेतन माली, तुषार महाजन, कमल नंदवाना और राजसमंद के रेलमगरा निवासी अभिषेक जैन को गिरफ्तार किया। इनसे 9 मोबाइल जब्त किए। इनके मोबाइल में ऑल पेनलइच डॉट कॉम, माय 99 एक्स डॉट कॉम, बीएमडब्लयू एक्स डॉट कॉम, 99 किंगबेट डॉट कॉम और 99 फेंसी डॉट कॉम की आईडी चल रही थी। पूछताछ में बताया कि वह चेतन, प्रिंस चौधरी के साथ रेस्टोरेंट चलाता है। ऑनलाइन गेमिंग से साइबर ठगी के लिए दुबई के एमएम व आरके नाम के युवक उन्हें आईडी देते हैं। फिर वह चेतन व प्रिंस को देता। चेतन अलग-अलग लोगों को लालच देकर आईडी देता है। चेतन ने ही आईडी देने के लिए अभिषेक, कमल और तुषार को बुलाया था। इससे पहले परिचित काना को आईडी दे चुका है। ये सभी लोगों से बैंक खाते किराए पर लेकर साइबर ठगों को देते है। ठग इनमें ठगी की राशि मंगवाते है। इसके बदले इन्हें कमीशन मिलता है। इसका कुछ हिस्सा खाताधारकों दिया जाता है। कमल से मिले मोबाइल में उसकी और अभिषेक की गत 6 जनवरी की चेटिंग थी। इसमें अभिषेक ने कमल से मिले मोबाइल में उसकी और अभिषेक की गत 6 जनवरी की चेटिंग थी। अभिषेक ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाताधारक प्रकाशचंद्र गाडरी और बैंक ऑफ बड़ोदा के जगदीश चंद्र जाट की जानकारी भेजी । इनका साइबर ठगी में उपयोग व बैंक से जानकारी निकालने के लिए कहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *