मानसरोवर; ढाबे के बेसमेंट में लगी आग, एक की जलने से मौत

मानसरोवर रजत पथ पर बुधवार शाम करीब 7 बजे एक ढाबे के बेसमेंट में आग लगने से एक अज्ञात व्यक्ति की जल कर मौत हो गई। आग लगने की सूचना पर मानसरोवर थाना पुलिस व फायर स्टेशन से दमकल पहुंची। एक दमकल से आग पर काबू पाया गया। आग में प्लास्टिक की कुर्सियां व टेबलें जल गई। बेसमेंट में आग कैसे लगी और व्यक्ति जल कर कैसे मरा इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को जयपुरिया अस्पताल में पहचान के लिए रखवाया है। थानाधिकारी एलसी खटाना ने बताया कि राहुल कुमार सैन का रजत पथ पर गणेशम ढाबा है। शाम करीब 7 बजे वे स्टाफ के साथ ढाबे की छत पर थे। तभी बेसमेंट से अचानक धुंआ निकलता दिखाई दिया। वे स्टाफ के साथ बेसमेंट में पहुंचे तो काफी ज्यादा धुंआ था। इसके बाद फायर स्टेशन को सूचना दी। दमकल ने आग पर काबू पाया तो एक व्यक्ति जला हुआ मिला। उसका चेहरा काफी जलने से पहचान नहीं हो पाई। थानाधिकारी खटाना ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ में एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति बता रहे हैं। इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *