2 लाख लूटने का मामला:ईआर-112 गाड़ी में तैनात कांस्टेबल-ड्राइवर ने की लूट, झूठे केस में फंसाने की धमकी दे की वारदात

मोतीडूंगरी थाने की ईआर–112 गाड़ी में तैनात पुलिस लाइन के कांस्टेबल और प्राइवेट चालक ने मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का डर दिखाकर युवक के साथ मारपीट की गई और उससे करीब दो लाख रुपए लूट लिए। झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर पीड़ित को मौके से भगा दिया गया। घटना के बाद पीड़ित युवक थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मोतीडूंगरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कांस्टेबल-ड्राइवर गिरफ्तार थानाधिकारी अजयकांत रतूड़ी ने बताया कि लूट के मामले में शुभम मीना (27) निवासी कोटपूतली-बहरोड़ और सुरेंद्र शर्मा (26) निवासी डाहर, चाकसू को गिरफ्तार किया गया है। शुभम मीना जयपुर पुलिस लाइन में कांस्टेबल के पद पर तैनात है, जबकि सुरेंद्र शर्मा ईआर–112 वाहन पर प्राइवेट ड्राइवर के रूप में कार्यरत था। 1.95 लाख रुपए लेकर लौट रहा था पीड़ित युवक एसीपी गांधी नगर नरेंद्र कुमार बाजीया ने बताया कि आदर्श नगर स्थित धन्नादाजी की बगीची निवासी फैजान कुरैशी (23) ने रिपोर्ट में बताया कि वह 13 जनवरी की रात करीब 12 बजे जगतपुरा क्षेत्र से चिकन के पेमेंट के लगभग 1.95 लाख रुपए लेकर घर लौट रहा था। वहीं, भौमियाजी की छतरी के पास 112 पुलिस वाहन ने फैजान को रोका। वाहन में मौजूद कांस्टेबल और ड्राइवर ने पूछताछ के बहाने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद उसकी जेब में रखे रुपए निकाल लिए और मोबाइल फोन भी छीन लिया। दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और धमकाया। कुछ देर बाद मोबाइल तो लौटा दिया गया, लेकिन रुपए मांगने पर दोबारा मारपीट की गई और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर उसे मौके से भगा दिया गया। तथ्यों की पुष्टि, शिकायत के बाद त्वरित कार्रवाई डरे-सहमे फैजान ने बुधवार सुबह मोतीडूंगरी थाने में शिकायत दर्ज करवाई। तथ्यों की पुष्टि के बाद पुलिस ने बुधवार रात ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और विभागीय स्तर पर भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *