दुष्कर्म कर सोने की चेन चुराई, लौटाने के बहाने बुलाकर दोबारा दुष्कर्म, केस दर्ज

बांसवाड़ा| जिले के सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार महिला ने सज्जनगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें महिला ने बताया, आरोपी उसका परिचित था। इसी का फायदा उठाते हुए महिला को झांसे में लिया। आरोपी ने 4-5 माह पहले झांसा देकर होटल में बुलाया। वहां चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे महिला बेहोश हो गई। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर फोटो-वीडियो बनाए और गले से सोने की चेन निकालकर भाग गया। बदनामी के डर से महिला चुप रही। बाद में आरोपी ने सोने की चेन लौटाने का झांसा देकर महिला को मिलने बुलाया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने अश्लील फोटो-वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल किया और फिर से दुष्कर्म किया। इस पर वह थाने पहुंची। पुलिस के अनुसार आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *