दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया

जांजगीर | थाना पामगढ़ पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 4 अगस्त 25 को आरोपी विशाल यादव (22 वर्ष) ने नाबालिग बालिका को बहला‑फुसलाकर अपहरण कर लिया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर थाना पामगढ़ में पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की थी। आरोपी घटना के दिन से फरार था। पुलिस ने सायबर तकनीक के माध्यम से आरोपी को तलाशा और हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने बालिका को बहला‑फुसलाकर भगा लिया और शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस ने विधिवत गिरफ्तारी करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। थाना पामगढ़ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी से जिले में सुरक्षा और कानून के प्रति जनता का भरोसा मजबूत हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *