झारखंड के देवघर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जसीडीह थाना क्षेत्र के संग्राम लोढ़िया गांव के भुईयांडीह टोला में नशे में धुत युवक ने एक बुजुर्ग महिला की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। वहीं, बीच-बचाव में आई महिला की बहू को आरोपियों ने घायल कर दिया। घटना गुरुवार रात की है। मृतका की पहचान 75 वर्षीय कौशल्या देवी के रूप में की गई। मृतका के परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले सुनील दास और पिंटू दास ने वारदात को अंजाम दिया है। रास्ते में हुआ था युवकों से विवाद परिजनों ने बताया कि दोनों युवक शाम को अक्सर शराब के नशे में धुत रहते हैं। गुरुवार शाम भी उन्होंने शराब पी थी। कौशल्या देवी शाम में राशन लेने जा रही थीं। इस बीच रास्ते में दोनों युवकों से किसी बात को लेकर बुजुर्ग महिला की कहासुनी हो गई। इसके बाद महिला अपने घर लौट आईं। बहू पर भी आरोपियों ने किया हमला कुछ देर बाद नशे में सुनील दास और पिंटू दास कौशल्या देवी के घर पहुंचे और लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। जब महिला की बहू पूनम देवी और परिवार के अन्य सदस्य बीच-बचाव करने आए, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। जसीडीह पुलिस जांच में जुटी इस हमले में कौशल्या देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उन्हें बचाने आई पूनम देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल पूनम देवी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही जसीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी युवकों की तलाश में जुटी है। —————————————— ये भी खबर पढ़िए प्रेमी से मिलना नहीं छोड़ा तो कर दी हत्या:पिता-दो भाई गिरफ्तार; 10 दिन घर में रखी लड़की की लाश, सिर और हाथ काट बालू में छिपाया झारखंड के कोडरमा में बुधवार को बालू में दबी मिली लड़की की लाश की पहचान कर ली गई है। शव मरकच्चो थाना क्षेत्र की रहने वाली निभा पांडेय की थी। पुलिस ने निभा की हत्या के आरोप में उसके पिता मदन पांडेय और दो भाई नीतीश पांडेय व ज्योतिष पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है। ज्योतिष पांडेय ने 2 फरवरी को लड़की की गला दबा कर हत्या कर दी थी। मदन पांडेय और नीतीश पांडेय ने साक्ष्य छिपाने में आरोपी की मदद की। पढ़िए पूरी खबर…


