देवघर सत्संग आश्रम में उमड़े 2 लाख श्रद्धालु:ठाकुर अनुकूलचन्द्र का आगमन दिवस मनाया, शोभायात्रा में जुटी भीड़

देवघर स्थित सत्संग आश्रम में मंगलवार को श्रीश्री ठाकुर अनुकूलचन्द्र का आगमन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में देशभर से करीब दो लाख श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह बैंड-बाजे और कीर्तन मंडली के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा सत्संग आश्रम से बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन तक गई। फिर सत्संग चौक होते हुए आश्रम लौटी। बंगाल, ओडिशा और असम सहित कई राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे बिहार और झारखंड के अनुयायियों ने आयोजन की जिम्मेदारी संभाली। बंगाल, ओडिशा और असम सहित कई राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे। मार्ग पर श्रद्धालुओं ने ठाकुर अनुकूलचन्द्र की जय-जयकार की। भक्ति गीतों से माहौल श्रद्धामय बना। श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण कई स्थानों पर यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस-प्रशासन ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए। आश्रम क्षेत्र में चारपहिया वाहनों का प्रवेश रोका गया। आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं के ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई। प्रसाद वितरण का भी प्रबंध था। दिनभर प्रवचन, भजन-कीर्तन और सत्संग का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने ठाकुर अनुकूलचन्द्र के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *