देवनानी की आज होगी एंजियोग्राफी:आईसीयू में भर्ती विधानसभा स्वीकर की एंजियोग्राफी रिपोर्ट नॉर्मल आने के बाद ही दी जाएगी छुट्‌टी

सीने में दर्द की शिकायत के बाद हॉस्पिटल में भर्ती हुए राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की आज जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल (एसएमएस) में एंजियोग्राफी की जाएगी। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिसिंपल और सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. दीपक माहेश्वरी ने बताया कि एंजियोग्राफी करने के बाद उसकी रिपोर्ट अगर नॉर्मल आती है तब ही उनको छुट्‌टी दी जाएगी। डॉ. माहेश्वरी ने बताया- एंजियोग्राफी के जरिए देखना पड़ेगा कि कोई कार्डियक समस्या तो नहीं है। उन्होंने बताया कि उनकी तबियत में रात से अब तक बहुत सुधार है और फिलहाल उन्हें आईसीयू में ही ऑब्जर्वेशन में रखा हुआ है। आपको बता दें कि देवनानी कल पटना में विधानसभा अध्यक्षों के 2 दिवसीय सम्मेलन (अखिल भारतीय पीठासीन सम्मेलन) में भाग लेने के लिए गए थे। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सम्मेलन का उद्घाटन किया था। सम्मेलन के दौरान अचानक देवनानी की तबीयत बिगड़ी। सीने में दर्द की शिकायत के बाद देवनानी को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) के इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी ले जाया गया। यहां उनकी हार्ट से जुड़ी ईसीजी, 2-डी इको समेत अन्य जांचें की गईं। एंजियोग्राफी भी होनी थी, लेकिन उन्होंने पिछले साल ही एंजियोग्राफी करवाई थी, इसलिए एंजियोग्राफी से मना कर दिया। विशेष विमान भेजा था सरकार ने देवनानी की तबियत खराब होने की सूचना के बाद राज्य सरकार ने विशेष चार्टर विमान पटना भेजा था, जिसमें डॉ. दीपक माहेश्वरी के साथ एक अन्य डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ के साथ देवनानी के परिजन थे। ये सभी पटना मेडिकल कॉलेज से देवनानी को लेकर देर शाम कल जयपुर पहुंचे थे। जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर देवनानी को सीधे एसएमएस हॉस्पिटल लाया गया, जहां से उन्हें मेडिकल आईसीयू में भर्ती किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *