देवर के साथ पानी की टंकी पर चढ़ी महिला:प्लॉट का कब्जा दिलाने की कर रहे मांग, पुलिस समझाइश में जुटी

श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर में प्लॉट पर कब्जा करने के विरोध में एक महिला अपने देवर के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गई और हंगामा किया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों से समझाइश की। वहीं, महिला व उसका देवर लगातार अपना प्लॉट वापस दिलवाने की मांग कर रहे हैं। मामला बुधवार को कस्बे के वार्ड नंबर-1 का है। महिला के पति की हो चुकी है मौत, आपसी लेन-देन का मामला स्थानीय लोगों ने बताया- महिला के पति की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। महिला का पति पशुओं का कारोबार करता था और उनके नाम पर एक प्लॉट था। आरोप है कि दो दिन पहले कुछ लोगों ने इस प्लॉट पर जबरन कब्जा कर लिया। मामला सिर्फ जमीन का नहीं, बल्कि पैसे के लेन-देन से भी जुड़ा बताया जा रहा है। टंकी पर चढ़ी महिला और उसके देवर ने नीचे उतरने से मना कर दिया। वे चिल्ला-चिल्लाकर अपनी मांग दोहरा रहे हैं- कब्जा हटाओ, हमारा प्लॉट वापस दो। सादुलशहर पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूरा मामला जांच के दायरे में है। जल्द ही दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाने की कोशिश की जा रही है, ताकि महिला और देवर सुरक्षित नीचे उतर सकें और विवाद का कानूनी हल निकाला जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *