देवास में गाय पर कुल्हाड़ी से हमला:पीठ में फंसी थी कुल्हाड़ी, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने निकाली; एसपी से की शिकायत

देवास जिले के पीपलरांवा क्षेत्र में एक गाय पर कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति ने गाय की पीठ पर कुल्हाड़ी मार दी, जो शरीर में ही फंसी रह गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने गाय का इलाज करवाया। मामले में कार्रवाई न होने पर नाराज कार्यकर्ताओं ने देवास पहुंचकर एसपी से शिकायत की है। यह घटना कुछ दिन पुरानी बताई जा रही है, जिसका वीडियो हाल ही में सामने आया है। वीडियो में गाय की पीठ में कुल्हाड़ी फंसी हुई दिखाई दे रही थी। सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने गाय की पीठ में फंसी कुल्हाड़ी निकाली और तत्काल उपचार करवाया, जिससे गाय की जान बचाई जा सकी। पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, अब एसपी से गुहार इस मामले में पीपलरांवा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। हालांकि, अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। इसी के चलते कार्यकर्ता देवास पहुंचे और पुलिस अधीक्षक (एसपी) से मुलाकात की। उन्होंने दोषी व्यक्ति की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *