देव हीरो शोरूम में अज्ञात कारणों से लगी आग:50 लाख से ज्यादा का नुकसान,शोरूम का पूरा रिकॉर्ड जला

सीकर के उद्योग नगर इलाके में आज शाम अज्ञात कारणों से RTO चौराहे के पास स्थित देव हीरो के शोरूम में आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे शोरूम में फैल गई। धुआं निकलता हुआ देख गार्ड ने मालिक सहित अन्य लोगों को सूचना दी। सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिन्होंने करीब 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया। आग लगने से 50 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ। देव हीरो शोरूम के मालिक स्वतंत्र यादव के अनुसार गार्ड ने उन्हें शोरूम में आग लगने की सूचना दी। सूचना पर वह भी मौके पर पहुंचे। स्वतंत्र यादव ने बताया कि आग लगने के चलते शोरूम का पूरा इंटीरियर,शोरूम में रखे कंप्यूटर सहित अन्य सामान जल गया। जिससे 50 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। यादव ने बताया कि करीब 3 महीने पहले ही उन्होंने शोरूम के इंटीरियर का काम करवाया था। जिसमें करीब 40 लाख रुपए का खर्चा हुआ था। हालांकि गनीमत रही कि आग लगने की सूचना मिलने पर ऑफिस का स्टाफ सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने शोरूम के अंदर खड़ी बाइक्स को जल्द ही बाहर निकाल लिया। स्टार कॉम्प्लेक्स में यह शोरूम है जिसके मालिक मोहम्मद वकील ने बताया कि उन्हें शोरूम में आग लगने की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे। इसके बाद शोरूम के बाहर लगे कांच को अन्य लोगों की सहायता से तुड़वाया। जिस दौरान आग लगी उस वक्त अंदर रसोई में एक सिलेंडर भी रखा हुआ था। हालांकि दमकलकर्मी और अन्य लोगों ने समय रहते उसे बाहर निकाल लिया। जिससे बड़ी घटना होने से टल गई। फिलहाल अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *