देश की सबसे बड़ी टूरिज्म सिटी बनी अयोध्या:तिरुपति, काशी विश्वनाथ से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे; 250 करोड़ का दान मिला

अयोध्या के राम मंदिर में रामलला को विराजमान हुए 1 साल हो चुके हैं। इस दरम्यान 13 करोड़ लोग अयोध्या पहुंचे। धार्मिक टूरिज्म के लिहाज से अयोध्या देश की सबसे बड़ी टूरिज्म सिटी बन गई। अयोध्या के बाद काशी विश्वनाथ में 6 करोड़ लोग दर्शन के लिए पहुंचे। इसके बाद आंध्रप्रदेश का तिरुपतिबालाजी मंदिर आता है। यहां एक साल में 2.55 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे। दान के मामले में अयोध्या तीसरे नंबर पर
2024 में सबसे ज्यादा दान तिरुपति बाला जी मंदिर को मिला। 1365 करोड़ रुपए कैश में दान मिला। 1013 किलो सोना चढ़ाया गया। दूसरे नंबर पर मां वैष्णो देवी मंदिर रहा। यहां पिछले एक साल में करीब 500 करोड़ रुपए दान दिया गया। तीसरे नंबर पर राम मंदिर। यहां भक्तों ने करीब 250 करोड़ रुपए कैश और सोना-चांदी दान में दिया। चौथे नंबर पर उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर रहा। यहां एक साल में 165 करोड़ रुपए दान में मिले। श्रद्धालुओं के पहुंचने और दान के मामले में देश के टॉप-5 मंदिर… ग्राफिक- राजकुमार गुप्ता ——————————- राम मंदिर से जुड़ी एक और खबर पढ़िए… राम मंदिर के बाद अयोध्या वासियों का जीवन कितना बदला:13 करोड़ टूरिस्ट आए, 70 हजार को नौकरी; लोग बोले- रामजी की कृपा बरसी राम राज बैठे त्रैलोका। हर्षित भए गए सब सोका॥ रामचरित मानस की यह चौपाई प्रभु के वनवास से वापस लौटकर अयोध्या के राजा बनने की है। इसका अर्थ है- श्रीराम के सिंहासन पर बैठने के बाद तीनों लोक हर्षित हो गए। अयोध्या समेत सभी के शोक हर गए…। त्रेतायुग में जब प्रभु राम वनवास से लौटे, यह चौपाई उस संदर्भ की है। अब रामलला टेंट से निकलकर अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं। इस 1 साल में प्रभु राम की प्रजा का हाल कितना बदला है…(पढ़िए पूरी रिपोर्ट)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *