दो दिन की बारिश में कहीं सड़क पर गड्ढे, कहीं जल जमाव, गिर रहे बाइक सवार

राजधानी रांची में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद जहां नगर निगम की पोल खुल गई है वहीं शहर के कई प्रमुख सड़कों की स्थिति काफी बदहाल हो गई है। जिसका नतीजा पैदल चलने वालों के साथ-साथ दो पहिया वाहन चालकों को भुगतान पड़ रहा है। बारिश की वजह से इन सड़कों पर कहीं गड्ढे हो गए हैं तो कहीं जल जमाव हो गया है। इस वजह से रात में चलने वाले दो पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक समस्या हो रही है, वे दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। यही नहीं, बेमौसम बारिश से शहर के कई इलाकों की सड़कों पर जहां पानी जमा हो गया, नालियों का गंदा पानी भी सड़कों पर बहने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई। नालियों का कचरा सड़कों पर आ गया। सड़कों पर बने गड्ढों में पानी जमा होने से बाइक व साइकिल सवार गिर कर अब घायल भी होने लगे हैं। शहर में सबसे खराब स्थिति अपर बाजार रोड, कचहरी चौक रोड, कांटाटोली चौक रोड, बड़ा तालाब रोड, पिस्का मोड़ रोड, लोअर चुटिया रोड और हिंदपीढ़ी क्षेत्र के सड़कों की है। इधर, रांची नगर निगम ने सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर निकाला है। लेकिन टेंडर की प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। इसलिए सड़कों की मरम्मत में अभी एक महीने का समय लगेगा। आम लोगों को तबतक गड्ढों वाली सड़क पर ही चलना होगा। शहर की इन चार सड़कों से समझिए… क्या है स्थिति एचबी रोड, बारिश के पानी में बह गई ऊपरी परत एचबी रोड में भी दिन भर वाहनों की आवाजाही सबसे अधिक रहती है। तीन दिन की लगातार बारिश के बाद सड़क से अलकतरा गायब हो गया है। जिससे इस सड़क पर दो पहिया वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। करमटोली में भी जलजमाव से उखड़ने लगी सड़क करमटोली में भी बारिश के बाद सड़क की स्थिति खराब हो गई है। सड़क उखड़ने लगी है। करम टोली रोड में भी कई जगहों पर गड्ढे हो गए हैं। इसका खमियाजा दो पहिया वाहन चालकों को और पैदल चलने वालों को उठाना पड़ रहा है। कांटाटोली रोड में बारिश के बाद स्थित सबसे खराब कांटाटोली रोड में बारिश के बाद सबसे खराब स्थिति हो गई है। तीन दिन की बारिश के बाद हुए जलजमाव से यहां स्थिति यह हो गई कि रात में दो पहिया वाहन चालक अगर इस कीचड़ में चले गए तो उनका गिरना तय है। औघड़ बाबा आश्रम रोड में दिखने लगे बोल्डर औघड़ बाबा आश्रम रोड में बारिश के बाद स्थिति यह हो गई है कि सड़क पर बोल्डर दिखने लगे हैं। इस रोड में सबसे अधिक ट्रैफिक रहता है। सड़क की स्थिति यह हो गई है कि बोल्डर की वजह से दो पहिया वाहन चालक रात में गिर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *