दौड़ लगाते हेड कॉन्स्टेबल की मौत:बीकानेर PTS में ट्रैक पर हुए थे बेहोश; प्रमोशन हुआ था, ट्रेनिंग में गए थे

बीकानेर के पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में शनिवार सुबह जयपुर से ट्रेनिंग के लिए आए पुलिसकर्मी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। कानिस्टेबल से हेड कानिस्टेबल के रूप में पदोन्नति के बाद कुछ दिन की ट्रेनिंग के लिए देशराज सिंह जयपुर से बीकानेर आया था लेकिन यहां शनिवार सुबह मौत हो गई। उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। बीछवाल थाना प्रभारी दिगपाल सिंह ने बताया कि जयपुर से पुलिस कॉन्स्टेबल देशराज शर्मा हेड कॉन्स्टेबल की ट्रेनिंग के लिए बीकानेर आए थे। जहां पंद्रह दिन से ट्रेनिंग में हिस्सा ले रहे थे। शनिवार सुबह वो मैदान में पहुंच रहे थे कि उन्हें अटैक आ गया। वहीं पर अचेत होकर गिर गए। साथी पुलिसकर्मी तुरंत पीबीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने मृत बताया। इसके बाद देशराज का शव मोर्चरी में रखा गया। उसके परिजनों को सूचना दी गई। शाम को परिजनों के बीकानेर पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम किया गया। हाल ही में हुआ था प्रमोशन कानिस्टेबल देशराज का पिछले दिनों कानिस्टेबल से हेड कानिस्टबल में परमोशन हुआ था। इसके बाद ट्रेनिंग के लिए बीकानेर के पुलिस ट्रेनिंग स्कूल भेजा गया। शनिवार सुबह सुबह साढ़े छह बजे ये हादसा हुआ। देशराज को पुलिस ट्रेनिंग ग्राउंड में दो किलोमीटर की रेस लगानी थी लेकिन इससे पहले ही अचेत होकर गिर गए। आंख-नाक से बह रहा था खून देशराज को अचेत अवस्था में अस्पताल लाया गया, जब तक नाक और आंख से खून बह रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मृत्यु का कारण क्या रहा? जयपुर से परिजनों को बीकानेर बुलाया गया है और परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *