दौसा की मंडावर थाना पुलिस ने गढ हिम्मतसिंह गांव के स्कूल में हुई चोरी की वारदात का खुलासा किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया सामान बरामद किया है। घटनाक्रम 18 दिसंबर का है, जब गढ हिम्मतसिंह गांव में संचालित आदर्श सरस्वती बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा इन्वर्टर की बैटरी चोरी कर ली थी। इस सम्बन्ध में मुरारीलाल सैनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर अलवर व भरतपुर जिले में भी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश करते हुए आरोपी भोजराज उर्फ भोजा मीणा निवासी सिरस पुलिस थाना वैर भरतपुर हाल निवासी नंगली मेघा पुलिस थाना बडौदामेव अलवर को गिरप्तार किया गया। जिसके कब्जे से चोरी की गई इन्वर्टर की बैटरी बरामद की गई। थाना इंचार्ज प्रवीण कुमार ने बताया कि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में हैड कांस्टेबल विरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल प्रताप सिंह, पंकज व गजेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे।


