भाजपा द्वारा संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से जिले में विधानसभा संयोजक, प्रभारी एवं मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की गई। जिला मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल ने बताया कि दौसा विधानसभा से जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा, बांदीकुई से सोमेश विजय, सिकराय से गुलाब बैरवा तथा महवा में जिला मंत्री मिस्त्री मीणा को विधानसभा संयोजक बनाया गया। वहीं दौसा में टीकम सिंह गुर्जर, बांदीकुई में डॉ. रतन तिवाड़ी, सिकराय में घनश्याम बालाहेड़ी, लालसोट में सत्यनारायण शाहरा तथा महवा में अभय शंकर शर्मा को विधानसभा प्रभारी लगाया है। इन्हें लगाया मंडल प्रभारी इसके साथ ही जिले की सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मंडल प्रभारियों की नियुक्ति करते हुए दौसा शहर से विशम्बर बासड़ा, कुण्डल से चतर सिंह रत्नावत, लवाण से मंजूलता जाटव, नांगल राजावतान से अनिल बैनाडा, सैंथल से महिपाल सिंह शेखावत, बांदीकुई शहर में किरण डोरिया, बसवा में गौरी देवी, गुढ़ाकटला में जयप्रकाश जैमन, आभानेरी में बाबूलाल सैनी, बडियाल कलां में सियाराम शर्मा, सिकराय में सुबुद्धिराम मीणा, सिकंदरा में हेमेंद्र तिवाड़ी, गीजगढ़ में सतपाल मीणा, भांडारेज में आलोक जैन, बहरावंडा में मुरारी लाल, आलूदा में रामखिलाड़ी मीणा, महवा शहर में द्वारिका प्रसाद, महवा देहात में लाखन सिंह पांचोली, मंडावर में मनोज टोडवाल, खेड़ला में रामविलास मरियाड़ा, बैजूपाड़ा में ममता सैनी, लालसोट शहर में भावना सैनी, लालसोट देहात में घमंडी मीणा, रामगढ़ पचवारा में किशोरी लाल बैरवा, दौलतपुरा में बाबूलाल जैमन एवं राहुवास में मुरारी लाल धौंकरिया को जिम्मेदारी दी गई। जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला ने बताया कि यह कदम आगामी राजनीतिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया है।


