दौसा में दैनिक भास्कर की मीडिया पार्टनरशिप में गुरूवार को शिवाजी आदर्श सीनियर सेकंडरी स्कूल में देवनगरी स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन किया गया। जिसमें 800 से ज्यादा बच्चों ने उत्साह के साथ टेस्ट दिया। परीक्षा में मुख्य रूप से प्रतिभागी की वर्तमान कक्षा के अनुरूप अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामान्य ज्ञान के एमसीक्यू आधारित प्रश्न पूछे गए। इसकी पूर्व तैयारी के लिए सैंपल पेपर भी जारी किया गया था। संचालक अशोक शर्मा ने बताया कि संकल्प और समर्थ संस्था द्वारा प्रतिवर्ष यह परीक्षा आयोजित कराई जाती है। इसके माध्यम से होनहार स्टूडेंट्स की पहचान होती है। ऐसे बच्चों को आगे बढाने का विशेष प्रयास किया जाता है। उन्होंने बताया कि टेस्ट के माध्यम से जिले के बच्चों को छात्रवृति प्राप्त करने के साथ कॉम्पीटिटिव एग्जाम के लिए आत्म विश्वास विकसित करने का एक सुनहरा अवसर दिया है। शिवाजी स्कूल के डायरेक्टर डॉ. बलराम शर्मा ने बताया कि छोटे बच्चों में एग्जाम देने का आत्मविश्वास आए, जिससे वह भविष्य में होने वाली परीक्षाएं बेझिझक दे सके। इसके साथ ही उनका हौंसला अफजाई करने का प्रयास है। स्कूल की टीचर ने कहा कि बच्चों को अपना टैलेंट दिखाने का अवसर दिया है और उन्हें पुरस्कार भी दिए जाएंगे। टीचर रिंकी तिवाडी ने कहा कि बच्चे भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाएं अच्छे से दे सकें, उसके लिए उनमें आत्मविश्वास भाव विकसित करने के उद्देश्य से परीक्षा आयोजित कराई गई हैं। टेस्ट में टॉप 10 बच्चों का पुरस्कृत किया जाएगा। स्कॉलरशिप टेस्ट को लेकर बच्चों व अभिभावकों का उत्साह देखने को मिला। एग्जाम सेंटर के बाहर बडी तादात में लोगों की भीड़ लगी रही।


