सिंगरौली में चितरंगी सीमा पर बनाए चेकपोस्ट:नायब तहसीलदार बने नोडल अधिकारी; अवैध धान-मोटे अनाज के परिवहन पर लगेगी रोक

सिंगरौली जिले के चितरंगी क्षेत्र में अवैध धान और मोटे अनाज के परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर चितरंगी की सीमाओं पर चेकपोस्ट बैरियर लगाए गए हैं और कर्मचारियों की ड्यूटी तय की गई है। नायब तहसीलदार बने नोडल अधिकारी इस कार्रवाई के तहत एसडीएम चितरंगी ने नायब तहसीलदार ज्ञानेन्द्र प्रसाद साकेत को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। बगदरा अंचल के विभिन्न सीमा क्षेत्रों में चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं, जहां कर्मचारियों की 8-8 घंटे की शिफ्ट में तैनाती की गई है। चार प्रमुख स्थानों पर लगाए चेकपोस्ट बिसही-गोपला, झरकटा, कोल्डिहा और बछनार क्षेत्र में चेकपोस्ट बनाकर राजस्व, वन विभाग और अन्य संबंधित विभागों के कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इन चेक पोस्टों पर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है, ताकि बिना अनुमति धान और मोटे अनाज का परिवहन रोका जा सके। उत्तर प्रदेश से अवैध आवक की आशंका प्रशासन को आशंका है कि उत्तर प्रदेश से चोरी-छिपे धान और मोटा अनाज सिंगरौली जिले में लाकर उपार्जन केंद्रों में बेचा जा रहा था। इस कारण स्थानीय किसानों को नुकसान होने की संभावना थी। दैनिक भास्कर डिजिटल ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। अवैध परिवहन पर लगेगी प्रभावी रोक प्रशासन का कहना है कि चेक पोस्ट के सक्रिय होने से अब अवैध परिवहन पर प्रभावी रोक लगेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे जिले में धान उपार्जन व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *