दौसा में निकली श्रीश्याम निशान यात्रा:9 धार्मिक स्थलों से 1300 ध्वज एक साथ पहुंचे श्याम मंदिर, गूंजे बाबा के जयकारे

रंग-रंगीले फाल्गुन के सतरंगी मेले के अवसर पर खाटूश्यामजी की भक्ति की बयार बह रही है। इसका अनूठा नजारा रविवार को देवनगरी दौसा में देखने को मिला, जहां विशाल श्रीश्याम निशान यात्रा निकाली गई। इसके लिए घर घर पर निशान, हर घर से निशान का नारा दिया गया था। बड़ी संख्या में खाटू बाबा के श्याम भक्तों ने शहर के पंच महादेव मंदिरों सहित एक साथ नो धार्मिक स्थलों से यात्रा निकाली। यात्रा में करीब 1300 निशान 9 धार्मिक स्थलों से नीलकंठ महादेव, बैजनाथ, सोमनाथ, फलसा वाले बालाजी, सहजनाथ महादेव, गुप्तेश्वर महादेव, विश्लेश्वर महादेव, दुर्गा मंदिर, शिव शक्ति महादेव मंदिरों में ढोक लगाकर ध्वज श्याम चढ़ाए गए। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर ध्वज यात्रियों का स्वागत किया गया। जहां खाटूश्याम बाबा के जयकारे लगाए। इस दौरान आयोजित भजन उत्सव में भक्तों ने ठुमके लगाए, इससे माहौल भक्तिमय हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *