धान बेचने में हो रही दिक्कत के कारण बढ़ा आक्रोश, टोकन नहीं मिल पा रहा

भास्कर न्यूज | कवर्धा धान खरीदी व्यवस्था में लगातार परेशानी आ रही है। समस्या को लेकर भारतीय किसान संघ ने शुक्रवार 16 जनवरी को कलेक्टर कार्यालय के घेराव का ऐलान किया है। संगठन के अनुसार जिले के बड़ी संख्या में किसान तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से अपनी उपज धान नहीं बेच पा रहे हैं। भारतीय किसान संघ ने बताया कि कई किसानों का धान केरी फॉरवर्ड नहीं हो पा रहा है। वहीं रकबा परिवर्तन और फसल परिवर्तन की प्रक्रिया लंबित होने से किसानों का नाम समिति रिकॉर्ड में अपडेट नहीं हो रहा है। पीवी एप में पटवारी द्वारा वेरिफिकेशन के बाद भी परिवर्तित खसरा समिति मॉड्यूल में दिखाई नहीं दे रहा है, जिससे टोकन जारी नहीं हो पा रहा। किसान संघ के जिलाध्यक्ष डोमन चंद्रवंशी का कहना है कि तय कार्यक्रम के अनुसार किसान दोपहर 1 बजे बलराम भवन कवर्धा में एकत्रित होकर कलेक्टर कार्यालय जाएंगे। समस्या समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन में शामिल सभी किसानों को ठंड को देखते हुए गर्म कपड़े साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। किसानों की एक बड़ी समस्या एग्री स्टेक पोर्टल से जुड़ी हुई है। पंजीयन नहीं होने के कारण कई किसान सरकारी खरीदी से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा समितियों में खरीदी की लिमिट समाप्त होने से भी धान बेचने में बाधा आ रही है। अन्य तकनीकी कारणों से किसानों का टोकन ही नहीं कट पा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *