धार्मिक यात्रा पर जा रहे किशोर की ट्रैक्टर से गिरकर हुई मौत

जवद्दी के नजदीक शनिवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरने से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोगा के बाघापुराना निवासी हरजोत सिंह के रूप में हुई है। हादसे के बाद उसे गंभीर हालत में नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे रविवार को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही थाना दुगरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। जांच अधिकारी एएसआई बलजिंदर सिंह ने बताया कि हरजोत सिंह अपने जत्थे के साथ धार्मिक स्थल आनंदपुर साहिब जा रहा था। शनिवार सुबह करीब 9 बजे वह ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे सड़क पर गिर पड़ा। गिरने से उसके सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं। साथी तुरंत उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहा अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *