धार में प्रधानमंत्री सड़क योजना की सड़कें जर्जर:ग्रामीण बोले-घटिया निर्माण से सालभर में हो गईं खराब, नहीं किया गया रखरखाव

धार जिले में प्रधानमंत्री सड़क योजना (PMGSY) के तहत बनी कई सड़कें घटिया गुणवत्ता के कारण एक वर्ष के भीतर ही जर्जर हो गई हैं। इससे ग्रामीण अंचलों में आवागमन प्रभावित हो रहा है। संधारण अवधि के दौरान भी ठेकेदार सड़क का रखरखाव नहीं कर रहे हैं, जबकि विभागीय अधिकारी इस पर मौन साधे हैं। सरदारपुर तहसील में बरखेड़ा-पटोलिया और बरमंडल-सिंदुरिया मार्गों की स्थिति बेहद खराब पाई गई। बरमंडल-सिंदुरिया मार्ग पर निर्माण और संधारण की जानकारी का बोर्ड तक नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से रखरखाव केवल कागजों में किया जा रहा है। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतों के बावजूद औपचारिक जवाब ही मिल रहे हैं। बरखेड़ा-पटोलिया मार्ग पर पिछले पांच वर्षों में कोई मरम्मत नहीं हुई। इस मार्ग की संधारण अवधि 4 नवंबर 2019 से 3 नवंबर 2024 तक थी। स्वीकृत 12 लाख रुपए में से केवल पहले वर्ष में लगभग 1 लाख रुपए खर्च किए गए। शेष चार वर्षों में कोई राशि व्यय नहीं हुई। दो तस्वीरों में देखिए जर्जर सड़कें… साइड पट्टियों का रखरखाव नहीं हुआ ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करती है। कई मार्गों पर साइड पट्टियों का रखरखाव नहीं हुआ और सड़क किनारे कंटीली झाड़ियां उगी हुई हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। स्थानीय ग्रामीण पीयूष मुकाती ने बताया कि खराब सड़कों के कारण रोजाना आवागमन प्रभावित हो रहा है, लेकिन शिकायतों के बाद भी सुधार नहीं हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *