धुरंधर के गाने पर थिरके प्रियंका के पति निक जोनस:वीडियो पर रणवीर सिंह ने दिया मजेदार रिएक्शन, फैंस बोले- शरारती जीजू

धुरंधर के रिलीज को लगभग 15 दिन बीत चुके हैं लेकिन फिल्म का क्रेज लोगों में अब भी कम नहीं हुआ है। प्रियंका चोपड़ा के पति और पॉप सिंगर निक जोनस भी अब फिल्म के फैन लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। निक ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक छोटा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो फिल्म के शरारत गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनके साथ उनके भाई भी थिरकते नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए निक ने कैप्शन में लिखा- ‘नया प्री-शो हाइप सॉन्ग अनलॉक्ड।’ निक का पोस्ट सोशल मीडिया यूजर्स को खूब भा रहा है। वहीं रणवीर सिंह ने निक के पोस्ट पर फनी रिएक्शन दिया है। फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि इससे उनका दिन बन गया। एक यूजर ने लिखा- ‘नेशनल जीजू होने की वजह।’ वहीं दूसरे ने लिखा- ‘निक जीजू अपना टाइम एंजॉय कर रहे हैं।’ एक यूजर ने निक से कमेंट में लिखा- शरारती जीजू।’ बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब उन्होंने बॉलीवुड गानों के लिए प्यार दिखाया है। कुछ समय पहले निक ने बताया था कि वह हर शो से पहले ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘वॉर 2’ का गाना ‘आवन जावन’ सुनते हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर गाने को सुनते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो क्लिप पर लिखा था- ‘टूर के हर शो से पहले मेरा पसंदीदा गाना।’ वहीं शरारत गाने की बात करें तो फिल्म इस डांस नंबर पर आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा ने पर परफॉर्म किया है। इसे मधुबंती बागची और जैस्मीन सैंडलस ने गाया है, जबकि म्यूजिक शाश्वत सचदेव ने दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *