विधानसभा थाना क्षेत्र के धुर्वा स्थित जेपी मार्केट के पास रहने वाले इंटर का छात्र अचानक 3 फरवरी को घर छोड़कर चला गया। लापता युवक का नाम प्रिंस कुमार पोद्दार है। काफी खोजबीन के बाद भी जब युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो पिता ओम प्रकाश पोद्दार ने 9 फरवरी को पुलिस को जानकारी देते हुए लिखित शिकायत की। प्रिंस की इंटर की परीक्षा चल रहा थी। घर छोड़कर जाने से पहले उसने एक नोट भी छोड़ा है, जिसमें लिखा है कि मैं खुद की जिंदगी जीना चाहता हूं।


