शहर के एक युवक को क्रिप्टो करेंसी में डबल फायदा दिलाने के नाम पर स्थानीय दो युवकों ने ठग लिया। उसे 55 लाख रुपए निवेश करवाकर क्रिप्टो दिलवाए। फिर एक लिंक भेजकर पूरी राशि अपने अकाउंट में ट्रांसफर की। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। राज्य साइबर सेल के एसपी सव्यसाची सर्राफ के अनुसार आरोपियों के नाम मुर्तजा शेफी निवासी खाती वाला टैंक और ताहिर महूवाला बौराह कॉलोनी कैट रोड है। केस दर्ज कराने वाले हितेश प्रधान ने बताया, वे प्रॉपर्टी का काम करते हैं। उन्हें एक प्लॉट की डील करने पर बड़ी राशि मिली थी। इससे वे महंगी कार खरीदना चाहते थे। तभी आरोपी उसे मिले और कहा कि इन रुपयों से अमेरिकी क्रिप्टो करेंसी खरीद लो। एक लिंक की जांच से पकड़े गए आरोपी पुलिस ने जांच में पाया कि हितेश के 65,000 यूएसडी खरीदने के बाद आरोपियों ने उससे ट्रस्ट वॉलेट में राशि ट्रांसफर करवाई थी। ट्रस्ट वॉलेट एक मोबाइल एप है। इसमें क्रिप्टो करेंसी को खरीदा-बेचा और स्टोर किया जा सकता है। इसके बाद आरोपियों ने हितेश को एक लिंक भेजी और कहा, इसे अथेंटिकेट कर देना। जैसे ही उसने लिंक पर क्लिक किया तो उसके ट्रस्ट वॉलेट से पूरे 65,000 यूएसडीटी दूसरे वॉलेट पर ट्रांसफर हो गए। टीम ने तकनीकी जांच से इसे पकड़ लिया। कमीशन काटकर यूएसडीटी ट्रांसफर करवाते थे आरोपी


