लवकुश चौराहा पर बन रहा डबलडेकर फ्लायओवर का काम 65 फीसदी पूरा हो चुका है। चौराहे पर मुख्य गर्डर की लॉन्चिंग बाकी है। दावा है कि 8 महीने में फ्लायओवर तैयार हो जाएगा। गर्डर लॉन्चिंग के बाद यहां फिनिशिंग, कूलिंग पीरियड, लोड टेस्ट और ब्यूटीफिकेशन के साथ ही लाइटिंग से जुड़े काम भी करना होंगे। 2 लाख वाहनों को राहत होगी
इंदौर-उज्जैन रोड पर इस फ्लायओवर से रोज 2 लाख वाहनों की राह आसान होगी। त्योहार और वीकेंड पर यह आंकड़ा ढाई लाख से ज्यादा हो जाता है। फ्लायओवर सिंहस्थ-2028 को देखते हुए तैयार किया जा रहा है।


