धौलपुर में घना कोहरा, विजिबिलिटी शून्य के करीब:जनजीवन प्रभावित, सरसों-गेहूं की फसल को नुकसान की आशंका

धौलपुर जिले में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई इलाकों में विजिबिलिटी लगभग शून्य के करीब दर्ज की गई। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और चालकों को हेडलाइट जलाकर सावधानी से चलना पड़ा। लगातार बिगड़ते मौसम के कारण आमजन की दिनचर्या प्रभावित हुई है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के चलते लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों और कामकाजी लोगों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे और ठंड का असर खेती पर भी दिखाई दे रहा है। किसानों के अनुसार, सरसों और गेहूं की फसल को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। खेतों में नमी और पाले जैसी स्थिति बनने से फसल के उत्पादन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे से राहत मिलने की संभावना कम जताई है। प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने और अत्यावश्यक होने पर ही यात्रा करने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *