नई कार पर युवकों ने पत्थर मारे, 13 पर FIR:राजगढ़ में गाड़ी के रंग पर कमेंट करने का मामला; कहासुनी के बाद हमला

राजगढ़ जिले के छापीहेड़ा बस स्टैंड पर बुधवार की रात गाड़ी के रंग को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए, 13 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर दी है। यह विवाद उस समय हुआ था जब जीतमल दांगी अपनी नई सफेद स्कॉर्पियो लेकर बस स्टैंड पहुंचे थे। वहीं मौजूद कुछ युवकों ने गाड़ी के रंग पर कमेंट किया, जिस पर कहासुनी बढ़ गई। विवाद बढ़ते ही आरोपी पक्ष ने गाली-गलौज कर मारपीट की कोशिश की और अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। इसके बाद भीड़ ने बस स्टैंड पर पथराव कर दिया और कुछ वाहनों के कांच तोड़ दिए। इस दौरान श्रीनाथ, सत्यनारायण, महेश, राधेश्याम, रामगोपाल और रमेश सहित कई लोग घायल हुए। घटना के बाद पुलिस ने जीतमल की रिपोर्ट पर वासु, गोविंद, दीपक, रोहन, सोहन, रोनी झंझावत, दीपू पटेल, मस्तराम कंजर, निर्मल, बालकिशन, चंदू, नैनसिंह और कमल कंजर सहित 13 लोगों पर बलवा, मारपीट और तोड़फोड़ की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर स्थिति सामान्य की है और आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *