राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्ष 11 माह की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने रात में घर में घुसकर जबरदस्ती की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण पीड़िता ने घटना की जानकारी एक दिन बाद परिजनों को दी। इसके बाद आज (गुरुवार) परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी दुलीचंद्र तंवर, निवासी ग्राम पाटरीकलां थाना कालीपीठ, के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार है और उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।


