श्रीगंगानगर| बार संघ के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट सीताराम बिश्नोई ने केंद्रीय व राज्य बजट में अधिवक्ताओं के लिए नई कोर्ट बिल्डिंग में बैठने के लिए व्यवस्था की मांग रखी है। बिश्नोई ने केंद्रीय बजट पर भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में अधिवक्ता समुदाय के हितों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से बजट में श्रीगंगानगर की नई कोर्ट बिल्डिंग के निर्माण/विकास में अधिवक्ताओं के लिए बैठने चैंबर/बैठक कक्ष/लाइब्रेरी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बिश्नोई ने बताया कि नई कोर्ट बिल्डिंग में अधिवक्ताओं के बैठने का कोई स्थान निर्धारित नही हुआ है। इससे नई कोर्ट कॉम्प्लेक्स में बैठने, केस तैयार करने एवं क्लाइंट से मिलने के लिए उचित स्थान की कमी का सामना करना पड़ेगा।


